ख़बर शेयर करें -

जसपुर। जसपुर में किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला है। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। मामले में मृतका की मां ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म-हत्या की तहरीर दी है।

जसपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 साल की बेटी दोपहर को घर से एक धार्मिक स्थल पर प्रसाद लेने के लिए गई थी, पर प्रसाद वह चार बजे तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी समय किसी ग्रामीण ने गन्ने के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उधर, किशोरी की हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पहले अस्पताल से शव नहीं उठने दिया। फिर हाईवे पर जाम लगा दिया। विधायक आदेश चौहान समेत अन्य नेताओं के मनाने पर करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि गन्ने के खेत में किशोरी का शव मिला है। हत्या की गई है। दुष्कर्म की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page