ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात चिकित्सक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या कंबल से गला दबाकर की गई। शुक्रवार को एमबीबीएस डॉक्टर की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

बहादराबाद पुलिस को सूचना मिली कि डिफेंस कॉलोनी के पास झाड़ियों में शव पड़ा है। सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला और एसओ नरेश राठौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर सैंपल एकत्र किए। मृतक की पहचान 37 वर्षीय डॉ. गोपाल गुप्ता निवासी मुख्य बाजार लक्सर के रूप में हुई। डॉ. गोपाल जिला अस्पताल हरिद्वार में संविदा पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह बीते गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से को निकले थे।

एसएसपी डोबाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि कंबल से गला घोटकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। कंबल गले पर बुरी तरह कसा हुआ था। पुलिस के साथ सीआईयू को भी हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी ने दावा किया कि जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। प्राथमिक जांच में चिकित्सक की किसी से रंजिश नहीं होने की बात सामने आई है। परिजन से भी कई पहलुओं पर जानकारी ली जा रही है। डॉक्टर की बाइक भी घटनास्थल के आसपास नहीं मिली है। आशंका है कि दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page