ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अवैध हथियार के प्रदर्शन पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है जिसने सोचा था तमंचे को लहराकर रील्स बनाऊंगा तो हिट हो जाऊँगा। रील्स के माध्यम से दहशत फैलाने पर हल्द्वानी पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सोशल मीडिया में अवैध अस्लाह का प्रदर्शन करना एवं अवैध अस्लाह रखने वालों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन कर पोस्ट किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध थाना हल्द्वानी में आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने बताया कि दीपक अधिकारी पुत्र दिलीप सिंह अधिकारी निवासी प्रेमपुर लोश्यानी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष का है। उसके पास एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र मेहरा, कांस्टेबल अनिल टम्टा,नवीन राणा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page