ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी में डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी का एक और मामला सामने आया है। रायपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और 14.60 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रणजीत सिंह चौहान ने पुलिस बताया कि छह जनवरी को उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई हेडक्वार्टर मुंबई का अधिकारी बताया और कहा कि उनके खोए हुए आधार कार्ड पर मुंबई से एक सिम खरीदा गया है, जिसका इस्तेमाल नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुआ है। ठगों ने व्हाट्सएप पर फर्जी दस्तावेज भी भेजे। ठगों ने कई दिनों तक व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें और उनके परिवार को डराया। केस से बचने और खातों की जांच के नाम पर ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने पहली किस्त के रूप में आठ जनवरी को 3.10 लाख, 12 जनवरी को 11.50 लाख रुपये जमा करवाए। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने कहा कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page