ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर हीमौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब पांच बजे की है। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे। तिलवाड़ा, रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया। मृतकों में दीपक पुत्र दिनेश उम्र 14 वर्ष व जय सिंह पुत्र मुखलिया सिंह उम्र 64 वर्ष शामिल हैं। दोनों रुद्रप्रयाग के पास के ही गांव के रहने वाले थे। हादसे में राकेश पंवार पुत्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह पुत्र जसपाल सिंह, मनीष सिंह पुत्र दिनेश सिंह घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page