ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में किसी बात पर हुए विवाद में नशे में धुत एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नशे में हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 60 वर्षीय गुरुपद विश्वास अपने परिवार के साथ मोहनपुर नंबर 1 दिनेशपुर में रहते थे। उनके तीन बेटे, बहू और पत्नी भी उनके साथ ही टिन शेड में रहते हैं। उनका परिवार खेती संबंधित कार्य और मजदूरी करता है। रात वह और उनका बेटा कन्हाई विश्वास ही घर पर थे। परिवार के अन्य सदस्य पंचायत चुनाव से संबंधित चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता और पुत्र में विवाद हो गया। घर की गली में ही बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन और सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन घर पहुंचे। आसपास के लोगों की सहायता से घायल गुरुपद को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना पर दिनेशपुर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिता और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं वारदात के दौरान पहले पिता द्वारा बेटे पर हमला करने की बात सामने आ रही है।
सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि
मृतक के बड़े बेटे सोमनाथ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दिनेशपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page