ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद पांच लोगों के मौत की प्रशासन ने पुष्टि की है।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत रात्रि घटना में कुल 05 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें फईम कुरैशी, जाहिद, मौ0 अनस, शब्बान व प्रकाश कुमार के मृतक के रूप पहचान की गई हैं। इसके अलावा बेस चिकित्सालय मंे 07, कृष्णा चिकित्सालय में 03, सुशीला तिवारी चिकित्सालय में 03, तथा बृजलाल चिकित्सालय में 01 घायल का उपचार चल रहा
विगत दिवस घटना में घायल फोटोग्राफर संजय कनेरा सेे चिकित्सालय में मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि श्री कनेरा को बेहतर उपचार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन चिकित्सालयों में घायलों का उपचार किया जा रहा है उनके उपचार में कोई कोताही न बरती जाए। इस हेतु उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने घटना में घायल सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page