ख़बर शेयर करें -

कर्णप्रयाग। चमोली में पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने के दौरान बहने से किशोर दिव्यांशु (14) और गौरव (15) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और उनकी तलाश की, जिसमें उनके शव मिले।
थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार देर शाम को नगर क्षेत्र के पांच किशोर पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने गए थे। गदेरे के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ा और पांचों बहने लगे।

किसी प्रकार तीन अपने को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन दो किशोर बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। कुछ दूरी पर दोनों के शव मिल गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page