ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। चिट फंड कंपनियां खोलकर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी मैनेजर को द्वाराहाट पुलिस और एसओजी की टीम ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय सिंह मेवाड़ा पांच साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि यह मामला फरवरी 2021 का है। चमना छानागोलू निवासी प्रकाश सिंह ने द्वाराहाट थाने में तहरीर देकर कहा था कि वीएल चौधरी निवासी नर्मदा कैंपस, दुर्गेश विहार कॉलोनी, भोपाल ने साई राम बिलटेक लिमिटेड, श्री राम मल्टी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और अनन्या आरटीएम सेल एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के नाम से 2014 में मेन मार्केट बग्वालीपोखर में कार्यालय खोला। आरोपी संजय सिंह मेवाड़ा निवासी शाजापुर (मध्य प्रदेश) इन कंपनियों का मैनेजर था। जबकि, दीपक कुमार निवासी गुरुग्राम और मोहम्मद हुसैन निवासी नूह निदेशक थे। आरोप है कि चारों आरोपियों ने कंपनी के दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र दिखाकर लोगों को झांसे में लिया और निवेश के लिए राजी कर लिया। वादी प्रकाश सिंह ने कहा है कि इनके झांसे में आकर उन्होंने और अन्य सैकड़ों लोगों ने करीब एक करोड़ रुपये इन कंपनियों में निवेश कर दिए। अगस्त 2017 में कंपनी ने अचानक अपना सॉफ्टवेयर बंद कर दिया। फरवरी 2021 में पीड़ित प्रकाश की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page