ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार में जयहरीखाल विकासखंड के नौगांव में बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। मैक्स बसड़ा गांव से बरातियाें को लेकर गुनियाल गांव लौट रही थी। इस दौरान मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायलों को खाई से निकालने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची।

लोगों ने बताया कि मैक्स चालक शॉर्टकट संपर्क मार्ग से लौट रहा था, जबकि अन्य बराती अन्य वाहनों से घर पहुंच चुके हैं। गांव में कोहराम मचा है। वहीं, घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page