ख़बर शेयर करें -

सतपुली/पौड़ी। दिल्ली से अपने गांव पूजा में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनका पुत्र शामिल है। ये लोग कार से अपने गांव जा रहे थे। कार व्यासघाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से निकाला।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में विनोद सिंह का परिवार था। ये लोग पारिवारिक पूजा में शामिल होने के लिए दिल्ली से अपने गांव कुठार जा रहे थे। थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बड़ेथखाल मोटरमार्ग से व्यासघाट की ओर जा रही एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सभी लोग राजस्व क्षेत्र कोठार में पूजा में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में 59 वर्षीय विनोद सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी, उनकी पत्नी 57 वर्षीय चंपा देवी और 26 वर्षीय पुत्र गौरव , निवासी मकान नंबर 48/2, टाइप-2, सीडब्ल्यूसी, 48 बाबर रोड, जीपीओ नई दिल्ली शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page