ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। रुड़की के नारसन क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें से अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।

बुधवार देर रात नारसन क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

इसमें से एक अजय निवासी नारसन खुर्द की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती किया गया है। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page