ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। पौड़ी गढ़वाल के जंपिंग हाइट्स, मोहनचट्टी में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में देहरादून के ऋषिकेश निवासी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक आज 24 अक्टूबर 2025 को एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को थाना लक्ष्मण झूला के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जंपिंग हाइट्स, मोहनचट्टी (जनपद पौड़ी गढ़वाल) के पास एक जेसीबी वाहन संख्या यूके 14 के 3255 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।
सूचना पर उप निरीक्षक पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि जेसीबी लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई है, जो ऊपर से दिखाई नहीं दे रही थी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, रात्रि लगभग 12:00 बजे जेसीबी गिरने की आवाज सुनी गई थी, जबकि सुबह होते ही नदी के दूसरी ओर से वाहन दिखाई दिया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा पास के एक वैकल्पिक मार्ग से नदी तक पहुंच बनाते हुए अत्यंत दुर्गम मार्गों से होते हुए जेसीबी तक पहुंच बनाई गई। सर्चिंग के दौरान कुछ दूरी पर जेसीबी चालक मृत अवस्था में मिला। टीम द्वारा रोप एवं स्ट्रेचर की सहायता से शव को दुर्गम स्थान से निकालकर कड़ी मशक्कत के बाद सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। मृतक की शिनाख्त सुबोध पुत्र जगराम उम्र 27 वर्ष,निवासी ऋषिकेश गुमानीवाला देहरादून के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page