ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद बेटे ने मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मूसीराम की पत्नी 71 वर्षीय गावली देवी भिकियासैंण-मानिला मोटर मार्ग पर स्थित गांव में छोटे बेटे गोपाल राम के साथ रहती थीं। उनका बड़ा बेटा 47 वर्षीय आनंद राम गांव में रहता है। बुधवार सुबह गावली देवी बड़े बेटे आनंद को सब्जी देने सड़क से दो किमी दूर नैलवालपाली के गांव कंगड़ी गई थीं। उनके साथ छोटे बेटे गोपाल की बेटी भी थी। इस दौरान आनंद और गावली देवी में किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आनंद ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दादी पर हमला देखकर बच्ची ने वहां से भागकर जान बचाई और घर आकर जानकारी दी। निवर्तमान ग्राम प्रधान भाष्करानंद ने गुरुवार को राजस्व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे आनंद को हिरासत में लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त की। महिला के शव का पोस्टमार्टम रानीखेत अस्पताल में किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page