ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन के साथ एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में यह कार्रवाई की।एसटीएफ की इस कार्रवाई में अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त हुआ है। इस तस्कर के तार मध्यप्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े हैं। पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में लूट व अवैध हथियारों की तस्करी मामले में जेल जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आरबी चमोला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर हथियार तस्करों की गिरफ्तारी व धकपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमाऊँ युनिट ने आज थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर उम्र-24 वर्ष को .32 बोर की 05 पिस्टल व .30 बोर की 03 पिस्टल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिछले कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत बाहरी राज्यो से अवैध हथियारों की स्मगलिंग की जा सकती है, इस सम्बन्ध में एस.टी.एफ. टीमों को अपने-अपने क्षेत्रो में निगरानी रखने हेतु विशेष निर्देश दिये गये थे साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त पूर्व में जेल गये अथवा प्रकाश में आये अपराधियों पर राज्य एसटीएफ. दवारा कड़ी निगरानी रखी जा रही थी, जिसके फलस्वरूप रात्री को एस.टी.एफ कुमाऊं यूनिट द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर से एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर उम्र-24 वर्ष को 08 पिस्टल मय मैगजीन के साथ गिरप्तार किया गया । पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ में इस गिरोह के 04 अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त हई है।
अभियुक्त खजान पूर्व में भी जनपद उधमसिंहनगर में लूट तथा अवैध हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है, यह अपने साथियों के साथ पिछले कुछ वर्षो से बहरानपुर, मध्यप्रदेश से सरताज नाम के व्यक्ति से जो मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों का बड़ा तस्कर है यह हथियार लाता था तथा अपने साथियो के साथ इसने पूर्व में भी इस प्रकार की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड में सप्लाई की है इस बार भी यह खेप लाई जा रही थी जिसे एस.टी.एफ. की सक्रियता से पकड़ लिया गया।
उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह कनवाल, हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह, कांस्टेबल दीपक भटट कांस्टेबल चालक संजय कुमार,
थाना रूद्रपुर टीम के निरीक्षक मनोज रतूडी, उपनिरीक्षक होशियार सिह, कांस्टेबल 48 प्रवीण गोस्वामी,
कांस्टेबल दीप चन्द्र शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page