ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला में देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवक की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
जानकारी के मुताबिक हिम्मतपुर मल्ला स्थित एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। तो वही आग की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले 21 वर्षीय गौरव की दर्दनाक मौत हो गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। इधर पुलिस ने युवक के शव को कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page