ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा पुल के पास शुक्रवार देर शाम एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार की शाम को सचिन पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर अपने साले काका निवासी ग्राम अन्नेकी हरिद्वार के साथ बाइक पर अन्नेकी गांव जा रहा था। जैसे ही दोनों तेलपुरा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे लोडर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी बुग्गावाला भगवान महर ने एंबुलेंस से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया मृतक जीजा-साले हैं। वाहन संख्या के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page