ख़बर शेयर करें -

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति पूर्व ग्राम प्रधान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार पंचायत के दूसरे चरण के 28जुलाई को होने वाले मतदान के लिए अपने गांव आ रहे ग्रामीणों का वाहन छिनका के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। नंदानगर ब्लॉक के पेरी गांव के लोग बदरीनाथ से आ रहे थे। सभी लोग बदरीनाथ में यात्रा सीजन में काम करने के लिए रहते हैं। पीपलकोटी से चमोली की ओर आते समय बिरही छिनका के बीच अचानक वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। वाहन में चालक सहित 10 लोग सवार थे। दुर्घटना में पेरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पुत्र केदार सिंह, उम्र 52 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग भरत सिंह पुत्र स्व. नंदन सिंह, हिम्मत सिंह पुत्र आलम सिंह, पुष्कर सिंह पुत्र केदार सिंह और त्रिलोक सिंह पुत्र पुष्कर सिंह घायल हो गए। सूचना पर एसडीएम आरके पांडेय, सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। डॉ. नीरज पिमोली ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, उनके एक्स-रे व अन्य जाचें की जा रही हैं। जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page