ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है कि दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट का आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। पूरे मामले का खुलासा पुलिस आज दोपहर को कर सकती है।
गौरतलब है कि नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ विधवा महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में करीब 25 दिन पहले लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। मुकेश बोरा ने इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के आदेश भी जारी हुए थे, पुलिस ने बीते दिनों ही मुकेश बोरा के घर की कुर्की भी कर चुकी है। बावजूद उसके मुकेश बोरा का
कोर्ट सुराग नहीं लग रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page