ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद में बीमार पत्नी को दवा देने के बहाने पति ने पानी में सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मंगरुबपुर दीदाहेड़ी निवासी अनीश ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी 20 वर्ष पूर्व अफजाल निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद से हुई थी। अनीश की बहन एक साल से बीमार थी। आरोप है कि अफजाल पैसों को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। 24 जनवरी को अफजाल ने दवा देने के बहाने पानी में सल्फास की गोलियां मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद अफजाल ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां पुलिस और नायब तहसीलदार ने भी महिला के बयान दर्ज किए। इस बीच, डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ऋषिकेश एम्स रेफर किया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page