ख़बर शेयर करें -

बेरीनाग। भतीजे के जनेऊ (उपनयन संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहीं दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं। दोनों के पतियों का पूर्व में ही निधन हो चुका है। घायल चालक को बेरीनाग में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बेरीनाग बाजार से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्वाल राममंदिर क्षेत्र में रहने वाली देवरानी-जेठरानी 44 वर्षीय हीरा देवी पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह और 45 वर्षीय उमा देवी पत्नी स्व. पूरन सिंह मकरसंक्रांति पर अपनी तीसरी देवरानी के बेटे के जनेऊ के लिए राईआगर के समीप स्थित कोटेश्वर मंदिर गई थीं। जनेऊ संपन्न होने के बाद दोनों घर वापस लौट रहीं थीं, लेकिन गांव के लिए वाहन नहीं मिलने पर उन्होंने कार यूके 05 टीए 5128 बुक कर ली। चालक 28 वर्षीय गोकुल कुमार आगरी पुत्र मदन राम निवासी बोराआगर उन्हें लेकर रवाना हुआ। करीब 15 किमी दूरी तय करने के बाद चाख नामक स्थान पर कार खाई में गिर गई और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page