ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर। ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता के गांव चैतुआखेड़ा में सम्पत्ति हड़पने के शक में दो चाचाओं ने देर रात एक भतीजे को काट डाला। दूसरे को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद रात में ही दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने की चर्चाओं की पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक चैतुआखेड़ा निवासी स्वरूप सिंह का बेटा 22 वर्षीय बलविंदर सिंह और 16 वर्षीय बंटी घर पर सो रहा था। घर में बलविंदर की पत्नी, उसका एक साल का बच्चा, बलविंदर की बहन व पिता घर पर थे। बंटी ने बताया कि आधी रात को उसके दो चाचा मलकीत सिंह व मिल्खा सिंह उर्फ मिला घर में घुस आए। उन्होंने तेज धारदार हथियार से बलविंदर और उस पर वार करने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर दोनों चाचा भाग गए। परिवार के लोग दोनों को उप जिला अस्पताल खटीमा ले गए, वहां चिकित्सकों ने बलविंदर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल बंटी को हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया गया। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page