ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के समीप मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर टूटकर गिर गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। वहीं, वाहन में आगे बैठे एक यात्री को गंभीर चोट आई। वाहन चालक ने अपनी सूझबूझ से वाहन को वहां से निकालकर घायल यात्रियों को गंगनानी स्थित एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया। यहां पर यात्री उमेश रैकवार(30) पुत्र महेश रैकवार को मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, स्थानीय लोगों ने शव को ले जाने के लिए 108 को बुलाया, लेकिन 108 ने शव को ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने करीब 15 मिनट तक वहां जाम लगा दिया। स्थिति को देखते हुए 108 कर्मी शव ले जाने के लिए तैयार हुए। पुलिस के अनुसार, वाहन में मध्य प्रदेश के आठ यात्री सवार थे। एक मृतक यात्री के अलावा अन्य सात यात्री सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page