ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में एक ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। रविवार को युवक का शव रसूलपुर फोरलेन के किनारे एक काली पन्नी में बंधा मिला। युवक का सिर पत्थर से कुचला हुआ है साथ ही उसके गले में बेल्ट बंधी मिली।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक मुन्ना ई रिक्शा चलाता था। वह गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव का रहने वाला था। वह शुक्रवार दोपहर से लापता था। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि पन्नी में बंधा एक शव रसूलपुर फोरलेन के किनारे पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव काली पन्नी से लिपटा हुआ था। सिर को भारी पत्थर से कुचला हुआ था। वहीं, पहचान मिटाने के लिए शरीर पर तेजाब भी डाला हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page