ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्रान्तर्गत भंडाराथात के पास यूटिलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के हवाले किया।
पुलिस के मुताबिक आज 10 जून 2025 को प्रातः समय 09:30 बजे थाना चकराता द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सिचार-खुराड भंडाराथात मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 16सीए 0161 अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं खोज कार्य करते हुए देखा कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त गजेन्द्र चौहान पुत्र मातवर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सिचाड, थाना चकराता के रुप में हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा मृतक के शव को खाई से निकालकर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page