ख़बर शेयर करें -

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा हादसा हुआ है। उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे, लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।
मृतकों में प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी,
राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी,उतरकाशी,जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी,विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी
विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उतरकाशी, मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उतरकाशी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page