ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के पास देर रात मारुति वैगन आर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मरने वालों में चालक प्रेम कुमार (35) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़, सुनीता देवी (32) निवासी ग्राम कुमोड पिथौरागढ़ और रजनी (22) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़ शामिल है। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए है। जिनमें आशीष कुमार (19) और आरुष कुमार (7) शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत व बचाव कार्य चलाया। शव निकाल कर थाना पुलिस के हवाले किए। बताया जा रहा है कि यह वाहन खटीमा से पिथौरागढ़ जा रहा था। टनकपुर- पिथौरागढ़ और भवाली-अल्मोड़ा मार्ग बंद होने के कारण इन लोगों ने यह मार्ग पकड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page