ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के टीला रोड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष पैठानी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में वीरेंद्र पुत्र सरदार सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम टीला ,पैठानी व संतोष सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम टीला थाना पैठानी शामिल हैं। घायलों में सोहन सिंह पुत्र मदन सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम टीला थाना पैठानी, वीरेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह उम्र 25 वर्ष ग्राम संखरोडी रुद्रप्रयाग, सिताब सिंह पुत्र मदन सिंह उम्र 31 वर्ष ग्राम संखरोडी रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र सिंह पुत्र सूरज सिंह उम्र 28 वर्ष ग्राम टीला थाना पैठानी शामिल हैं। घायल व्यक्तियों को हायर सेंटर एम्स के लिए रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page