ख़बर शेयर करें -

किच्छा। हल्द्वानी रोड पर सोमवार देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बाइक सवार युवक बहन के यहां भांजी के नामकरण में शामिल होने जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक गांव रजपुरा गडरिया बाग निवासी 30 वर्षीय विजय पुत्र हरप्रिसाद शांतिपुरी में जेसीबी चलाता था। सोमवार शाम को नगला गेट के पास विजय की बहन देवकी की बेटी के नामकरण की पार्टी थी। शाम के समय विजय, सात साल के बेटे सिद्धू के साथ बाइक से जा रहा था। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई। जिस कारण दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

विजय के भाई अजय ने बताया कि वह अपने काम से देर से लौटा था, इसलिए उसने विजय को पहले भेज ही दिया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर गई, जहां चिकत्सिकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page