ख़बर शेयर करें -

सितारगंज। ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों छात्र थे।

रविवार देर शाम 18 वर्षीय शशांक सिंह राणा पुत्र अमरजीत सिंह राणा निवासी धुसरी, नानकमत्ता और 19 वर्षीय राज राणा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सिसौना, सितारगंज बाइक से सितारगंज की तरफ जा रहे थे। ड्योड़ी मार्ग पर एक स्कार्पियो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाया गया। दोनों के सिर व शरीर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शशांक ने दम तोड़ दिया। जबकि राज को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन हायर सेंटर ले जाने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों युवकों की मौत की पुष्टि की। परिजनों ने बताया कि शशांक दो भाइयों में बड़ा था। वह बीए का छात्र था। उसके पिता की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मां मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। वहीं राज कक्षा 12 का छात्र था। राज राणा की दो बहनें और एक भाई है। पिता मजदूरी करते हैं। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page