ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ हेमंत कांडपाल का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से विश्वविद्यालय में शोक की लहर है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओ पी एस नेगी तथा कुलसचिव प्रो पी डी पंत ने इसे विश्वविद्यालय के लिए कभी पूर्ण न होने वाली छती बताते हुए संवेदना व्यक्त की। शोक के चलते आज विश्वविद्यालय में साढ़े बारह बजे ही अवकाश कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page