ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी । हल्द्वानी कोतवाली के रामलीला मैदान के पास स्थित गुरुद्वारा के पीछे जगन्नाथ गली में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता का निवासी था। बताया जा रहा है कि सुभाष हल्द्वानी में सोने की कारीगरी (ज्वेलरी मेकिंग) का काम करता था और कुछ समय से यहीं रह रहा था।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
कोतवाल ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page