ख़बर शेयर करें -

देहरादून। ताज ग्रुप के होटल का संचालन करने वाली कंपनी का एमडी बनकर सिंगथाली ब्यासी स्थित ग्रुप के होटल के बैंक खाते से 3.20 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में शामिल एक आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि ताज ग्रुप के होटल संचालन से जुड़ी दर्रामेक्स होटल्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) तेजपाल सिंह रावत ने साइबर अपराध थाने में बीते मई महा में केस दर्ज कराया। बताया कि बीती चार मई को उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज ग्रुप का एमडी बताते हुए अर्जुन मेहरा के नाम से आया। इसमें नया व्हाट्सएप नंबर सेव करने को कहा गया। व्हाट्सएप अकाउंट पर अर्जुन मेहरा का फोटो लगा था। अगले दिन उसी नंबर से एक कथित प्रोजेक्ट के लिए 1.95 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके बाद ठग ने श्याम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कोलकाता के बैंक खाता में 1.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए। दो करोड़ रुपये बतौर कांट्रेक्ट सिक्योरिटी जमा करने को कहा। इस पर 1.25 करोड़ रुपये का भुगतान उसी खाते में किया गया। इस तरह दो ट्रांजेक्शन में में 3.20 करोड़ रुपये जमा करा लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में डीएलएफ गुरुग्राम से थानूपुर गुरुग्राम निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से नौ चेक बुक, पांच पासबुक, दो पेन कार्ड, दो एटीएम कार्ड, तीन स्वाइप मशीन, एक क्यूआर कोड मशीन बरामद हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page