ख़बर शेयर करें -

देहरादून। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर को मिले सटीक इनपुट से एसटीएफ ने पंचायत चुनावों के ठीक पहले शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। एसटीएफ ने उत्तराखंड में हरियाणा से लाई जा रही 322 बोतल अवैध शराब बरामद की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ कार्यालय को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि आगामी उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हरियाणा -पंजाब से काफी बड़ी मात्रा में अवैध शराब उत्तराखंड में लाई जा सकती है* इसके दृष्टिगत एसटीएफ की एक टीम को विशेष रूप से इस पर निगरानी रखने हेतु नियुक्त किया गया है जिसके फलस्वरुप देर रात्रि एसटीएफ की टीम ने आशारोड़ी चेकिंग बैरियर,थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से थाना क्लेमटाउन पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग में एक कार की डिग्गी से 322 बोटल करीब 27 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग चंडीगढ़ मार्क बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसने बताया कि पकड़ी गई शराब को चंडीगढ़ से खरीद कर इसकी सप्लाई चूना भट्टा रायपुर क्षेत्र में करने जा रहा था। एसटीएफ को पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क की काफी जानकारियां मिली है जिन पर आगे कार्रवाई की जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र करोरा जनपद कैथल का निवासी है। उसके पास से शराब के साथ ही हरियाणा नम्बर की गाड़ी एच.आर 51बीबी 0504 ट्रेनों कार बरामद की। एसटीएफ व पुलिस की टीम में निरीक्षक .विपिन बहुगुणा,उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी
अमित कुमार, योगेंद्र सिंह, मनमोहन कुकरेती, हेड कांस्टेबल महेन्द्र नेगी, बिजेंद्र चौहान, कांस्टेबल, रामचंद्र सिंह रावत, दीपक नेगी, अमीर हुसैन, मनोज कपिल, गणेश नेगी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page