ख़बर शेयर करें -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुकना गांव में रविवार देर शाम स्थानीय लोगों को खाई में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा दिखा। देर शाम पटवारी रवि पांडे ने टीम और स्थानीय लोगों के साथ शव को खाई से बाहर निकाला।

पटवारी रवि पांडे ने बताया कि रविवार शाम छह बजे लोगों ने खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला। कहा कि शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों और रेगुलर पुलिस की मदद ली जा रही है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। प्रथमदृष्टया युवक के खाई में गिरने से मौत होने का अंदेशा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक की उम्र 30 से 40 के बीच प्रतीत हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page