ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीं। आज सुबह के समय बस स्टेशन के पास साइकिल से जा रहे 16 वर्षीय बच्चे को बस ने टक्कर मार दी, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे को सोबन सिंह जीना हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई। बेस हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वही स्थानीय लोगों में बस चालक के खिलाफ काफी गुस्सा था और वह बेस हॉस्पिटल में हंगामा भी कर रहे थे। मौके पर तत्काल एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पहुंचे, जहां पर उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों से बातचीत की और इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही हैं बस को पुलिस ने सीज कर दिया है और चालक और बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दीं। बच्चा राजपुरा के पढ़ाव क्षेत्र का रहने वाला है, बच्चे के पिता मजदूरी का काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page