ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पत्नी की हत्या कर दोनों बच्चियों के साथ फरार हत्या आरोपी पति एसओजी और हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों को भी सकुशल बरामद किया। पुलिस टीम को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पुरुस्कृत किया है।
इस मामले का आज एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल 2024 को वादी- शरीफ अहमद उर्फ शफीक शेख पुत्र स्व० श्री छोटे निवासी वार्ड नं0- 14 सुभाष कॉलोनी रूद्रपुर द्वारा अपनी पुत्री आस्था उर्फ अफसाना जो सात वर्ष पहले सौरभ के साथ विवाह कर अपनी दोनों बेटियों के साथ डहरिया में किराये के मकान में रह रही थी, जिसकी सौरभ द्वारा हत्या कर अपनी दोनों बच्चियों को साथ लेकर फरार होने के सम्बन्ध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश मलिक द्वारा सम्पादित की गयी।
चॅूकि मामला बेहद संवेदनशील एवं गम्भीर प्रवृत्ति का था जिस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल प्रकरण की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ सिटी नितिन लोहनी को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिये गये।
आदेशानुसार गिरफ्तारी हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर सर्विलांस, सीसीटीवी अन्य माध्यमों से पूछताछ ढॅूढ खोज कर अन्य स्थानों बरेली, बैगलौर, अयोध्या, आगरा, रूद्रपुर आदि स्थानों में सुरागरसी-पतारसी/दबिश देकर अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा हत्या के आरोपी सौरभ को बीते दिवस रूद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम उपनिरीक्षक दिनेश जोशी व उपनिरीक्षक संजीत राठौर एसओजी द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए जानकारी की गयी तो मृतका का मोबाईल बरेली के किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रयोग किया जा रहा था। पूछताछ में बताया कि उक्त मोबाईल एक व्यक्ति से मथुरा में खरीदा था।
इसके पश्चात उक्त टीम द्वारा मथुरा जाकर अभियुक्त की तलाश की गयी जहॉ पर टीम को पता लगा कि सौरभ अपने दोनो बच्चियों का मथुरा के किसी संस्था में दाखिला कराने वाला है दाखिले हेतु जन्म प्रमाण पत्र लेने हेतु घर गया है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी-पतारसी कर रूद्रपुर में तलाश की गयी तथा अभियुक्त को रूद्रपुर गल्ला मण्डी के पास से 03.04.2024 को रात्रि में गिरफ्तार किया गया।
तथा अभियुक्त के संग दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर सीडब्ल्यूसी संस्था से सम्न्वय स्थापित करते काउन्सलिंग कर अग्रिम कार्यवाही* की जा रही है।
अभियुक्त सौरभ राज ने पूछताछ में बताया कि मैं अपनी पत्नी अस्था उर्फ अफसाना उम्र- लगभग 27 वर्ष पर आये दिन शक करता था, जिस कारण आये दिन हमारे बीच विवाद होते रहता था, तंग आकर आठ अप्रैल को अपनी पत्नी का हाथ से गला दबा कर हत्या कर दी तथा अपने दोनों बच्चियों को लेकर फरार हो गया। जो कि पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
प्रकरण में अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर एवं चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तारी टीम में उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली,
उपनिरीक्षक दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव, उपनिरीक्षक संजीत राठौर प्रभारी एसओजी, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव एसओजी, कांस्टेबल चन्दन नेगी एसओजी शामिल थे।
अन्य टीम के उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट प्रभारी टीपी नगर, उपनिरीक्षक विजय मेहता प्रभारी मण्डी
हेड कांस्टेबल इसरार अहमद,
कांस्टेबल अरविन्द साईबर सैल राजेश साईबर सैल का सहयोग रहा।
प्रकरण के सफल अनावरण किये जाने पर पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने 2,500 रूपये के नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page