ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। पौड़ी जिले के सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतपुली मल्ली में एक युवक की हत्या कर दी गई। सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे पोकलैंड चालक ने मशीन के अगले सिरे से युवक सिर पर वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का नाम सुमन देवरानी था और वह डाडामंडी का निवासी था। बीती मध्य रात्रि गांव में आयोजित विवाह समारोह में शिरकत कर सुमन वापस सतपुली जा रहा था। सुमन सतपुली में फोटोग्राफर का काम करता था।

घटना के घंटों बाद भी मृतक का पंचायतनामा न होने से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कोटद्वार ने बेस चिकित्सालय के बाहर जाम लगाया। पुलिस ने समझा कर जाम खुलवाया।

परिजन चिकित्सालय में हत्यारोपी को उनके सामने लाने की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम सतपुली से अभी तक नहीं पहुंची थी।। सतपुली थाने की पुलिस पंचायतनामा भरेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page