ख़बर शेयर करें -

देहरादून। नदीम नाम के युवक ने फर्जीवाड़े से खुद को नवीन बताकर एक युवती से मंदिर में शादी कर ली। मामले का खुलासा हुआ तो विवाद की स्थिति बन गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और शादी में गवाह बनी दो युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश प्रभारी भंवर सिंह पुंडीर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि नदीम ने खुद को नवीन दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेज बनाए। इसके जरिए उसने चंद्रबनी गौतमकुंड मंदिर एक युवती से शादी की। श्री गंगा उद्धार सेवा समिति से विवाह का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें सुलक्षण और रीतिका नाम की युवती गवाह बनी। आरोप है कि रीतिका ने पहचान छिपाकर की गई इस शादी में गवाह बनने के लिए दस हजार रुपये लिए। आरोप है कि नदीम पहले से विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं। मामले को लेकर हिन्दू रक्षा दल ने आक्रोश जताया। विवाद की स्थिति बनते देख पटेलनगर कोतवाली में आरोपी नवीन उर्फ नदीम, सुलक्षणा और रीतिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page