ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के तोली गांव में अखरोट तोड़ रहे एक युवक पर ततैयों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, कपकोट के कर्मी-दोबाड़ निवासी 35 वर्षीय रमेश सिंह दुबड़िया पुत्र केशर सिंह बीते दिनों अपनी ससुराल तोली गया हुआ था। वह पेड़ में चढ़कर अखरोट तोड़ रहा था। इसी दौरान ततैयों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। चेहरे तथा सिर में जगह-जगह काटने से रमेश की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन से परिजनों ने पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को रमेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार रमेश हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, जो करीब दस दिन पहले ही घर आया था। उसका एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद माता-पिता, पत्नी तथा दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page