ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के रमक गांव में अपनी मां और गांव के दो युवकों पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान 16 जून की शाम को उसने दम तोड़ा। रमक में हुए खूनी संघर्ष में अभी तीन लोग बुरी तरह घायल हैं। तीनों का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।
15 जून की रात करीब 10 बजे रमक निवासी दयानंद जोशी (37) अपने घर से चाकू लेकर गांव के दो युवकों जीवन (24) और खिलानंद (34) को मारने के लिए निकला था। दयानंद की मां ने उसके हाथ से चाकू छिनने की कोशिश की। इसी दौरान मां पार्वती देवी के पेट में चाकू लग गया और वह बुरी तरह से घायल हो गई। दयानंद ने आवेश में आकर दोनों युवकों को जख्मी किया और अंत में खुद को भी बुरी तरह घायल कर लिया था। हादसे की भनक लगने पर स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने चारों घायलों को पाटी अस्पताल पहुंचाया। चारों घायलों को पाटी से चंपावत जिला अस्पताल और फिर यहां से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। 16 जून की शाम को दयानंद जोशी की हल्द्वानी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page