ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंहनगर के किच्छा में सितारगंज हाईवे पर डंपर काल बनकर दौड़ रहे हैं। पंतनगर के फूलबाग से भतीजे की शादी से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहे रामपुर (उत्तरप्रदेश) के बाइक सवार दो बुजुर्गों को डंपर से रौंद दिया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे को एसटीएच में मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया, रामपुर (उत्तरप्रदेश) निवासी हसीन अहमद(62) पुत्र फकीर मोहम्मद अपने फूलबाग पंतनगर निवासी भाई शकीर अहमद के पुत्र के विवाह से पहले घर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ गांव के ही एक दोस्त मोहन स्वरूप(61) भी आए थे। भतीजे की बारात फूलबाग पंतनगर से बृहस्पतिवार रात को जानी थी। फूलबाग में कार्यक्रम निपटाने के बाद दोनों रात बाइक से खजुरिया वापस लौट रहे थे। सितारगंज हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कट पर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने मोहन स्वरुप को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हसीन को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच भेज दिया। परिजनों के अनुसार हसीन अहमद को एसटीएच में मृत घोषित कर दिया गया। रुद्रपुर व हल्द्वानी में दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। देर शाम परिजन दोनों के शव लेकर अपने घर गए। दो मौतों के बाद ग्राम लखीमपुर में दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रिलायंस पेट्रोप पंप के पास हाईवे पर बना कट लोगों की जान ले रहा है। रात दो बुजुर्गों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने इसी कट पर एक बाइक सवार को कुचल दिया। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इससे पहले भी कट पर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सिस्टम सोया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page