ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश में नौवीं की तीन छात्राएं आईडीपीएल में गंगा में नहाने के लिए उतर गईं। अचानक तीनों डूबने लगीं तो एक छात्रा को स्थानीय लोगों ने बामुश्किल बचा लिया, लेकिन दो छात्राओं को वह नहीं बचा पाए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने डूबी दोनों छात्राओं की तलाश को गंगा में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें गोताखोरों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद छात्राओं के शवों को गंगा से बरामद कर लिया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे 10 वर्षीय अंजली 14 वर्षीय छात्रा अंजली और 13 वर्षीय नेहा घर से ट्यूशन के लिए निकली थीं। आईडीपीएल में परिजनों के साथ किराए के कमरों में रहने वाली तीनों छात्रा आईडीपीएल में श्मसान घाट के नजदीक गंगा में नहाने के लिए उतर गईं। डूबने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने 10 वर्षीय अंजली को बचा लिया, लेकिन 14 वर्षीय अंजली और नेहा डूब गईं। घंटेभर की तलाश में गोताखोरों ने दोनों छात्राओं के शव गंगा से बरामद कर लिए। आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि छात्राएं मूलरूप से नेपाल के निवासी हैं। वह माता-पिता के साथ आईडीपीएल में किराये के मकान में रहती थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page