ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक बर्खास्त टीचर के घर से दोअवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए। हैरानी की बात है कि तलाशी के दौरान उसके पास एके-47 के कारतूस भी मिले हैं।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया की बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को प्रस्तावित सुनवाई से पहले इलाके में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है जहां तलाशी के दौरान एक बर्खास्त टीचर के घर से दो अवैध तमंचा व एके-47 के कारतूस बरामद किए हैं। अवैध तमंचा रखने वाला बुजुर्ग पूर्व में पाक्सो मामले में जेल जा चुका है। इसके चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से बर्खास्त किया गया था।
पुलिस के अनुसार थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक व्यक्ति के घर से दो तमंचे, कई जिंदा कारतूस और एक प्रतिबंधित एके -47 का कारतूस बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का तमंचा दो कारतूस, 12 बोर का तमंचा व चार कारतूस, साथ ही 7.62 एमएम का कारतूस और 7.65 एमएम के 10 कारतूस मिले। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपित लंबे समय से हथियार दिखाकर परिवार को धमकाता था। तलाशी के दौरान हथियार अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने आरोपित को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और 7/25(1क) आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित की मानसिक स्थिति भी संदिग्ध लग रही है और उसने मौके पर आत्महत्या जैसी हरकत करने की कोशिश भी की। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंधित कारतूस कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page