ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की स्थित लखनोता चौकी क्षेत्र के गांव गोकुलपुर के पास दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर होने पर एक कार में सवार राहुल 28 वर्षीय निवासी सिमलाना थाना बड़गांव सहारनपुर उत्तर प्रदेश और दूसरी कर में सवार जनेश्वर 60 वर्षीय निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर रुड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जनेश्वर के साथ कार में सवार दीपक निवासी ग्राम लहबोली, अंकित निवासी, अतुल निवासी थाना लक्सर और अंकित निवासी कनखल हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनौता चौकी इंचार्ज नीरज रावत ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया और सूचना परिजनों को दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page