ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के बेडूला गांव में दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को भी जला दिया है। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। आखिर दोनों बेटों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। जिस पिता ने पाल पोस कर बड़ा किया उसी को दोनों बेटों ने निर्ममता से मौत की नींद सुला दिया। मृतक व्यक्ति बेडुला गांव के बलबीर राणा बताये जा रहे हैं। जबकि बेटों का नाम अमित राणा और मनीष राणा बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page