ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार।देहरादून के कॉलेज में चरस बेचने के लिए जा रहे तीन चरस तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन तस्करों में दो छात्र और एक मर्चेंट नेवी में चयनित हो चुका युवक शामिल है। पुलिस को देखकर तीनों ने कार भगाने का प्रयास भी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना श्यामपुर में गठित अलग-अलग चैकिंग टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चैकिग की जा रही थी। चौकी चण्डीघाट पर चैकिंग के दौरान नजीबाबाद की तरफ से हरिद्वार की ओर आ रही एक सफेद रंग की आई 20 कार अचानक चिला की तरफ भागने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चौकी से थोड़ी ही दूरी पर चीला रोड पर स्लाईडिंग बैरियर गाडी के आगे लगा दिए जिस कारण कार चालक को मजबूरन कार रोकनी पड़ी। संदेह के आधार पर कार की तलाशी लेने पर उक्त कार में चालक सहित 3 लोग सवार मिले। जिनके कब्जे से एक किलो चरस बरामद हुई।

पूछताछ पर पता चला कि तीनों तस्कर इस चरस को हल्द्वानी से खरीदकर लाए थे और ग्राफिक एरा कालेज देहरादून के स्टूडेस को बेचने जा रहे थे। बरामद चरस के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना श्यामपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्त में आए आरोपी अर्जुन मनारिया पुत्र पुष्पेन्द्र कुमान निवासी छोटा भारूवाला देहरादून का मर्चेंट नेवी में सलेक्शन हुआ है, केवल कॉल लेटर आना बाकी था। जबकि अन्य दो आरोपियो में तरुण बिष्ट पुत्र मदन बिष्ट निवासी शक्ति फार्म सितारगंज उधमसिंहनगर व अक्षत रावत पुत्र गोपाल रावत निवासी दुर्गा बिहार विकासनगर देहरादून ग्राफिक एरा कॉलेज में बीबीए और बीसीए के सेकेंड ईयर के छात्र हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page