ख़बर शेयर करें -

चमोली। चमोली जिले के नंदानगर (घाट) के कांडई गांव के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि वाहन टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। सभी लोग पूजा कर अपने घर कांडई लौट रहे थे, तभी वाहन हादसे का शिकार हो गया. वहीं घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वाहन संख्या यूके-02-पीए-0058 (टेंपो ट्रैवलर) सड़क से 20-25 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक सहित 12 लोग सवार थे। वाहन में सावर चार लोगों को कोई चोट नहीं आयी है, जिन्हें घटनास्थल से ही घर भेज दिया गया है। सात लोगों को चोटे आयी है जिन्हें 108 की माध्यम जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जबकि एक महिला की मृत्यु हो गयी है।
घायलों में कन्हैया लाल पुत्र रैदास उम्र (59) वर्ष निवासी काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली, बृजेश पुत्र कन्हैया लाल उमर (28) वर्ष पता उपरोक्त (चालक), अखिलेश कन्याल पुत्र आशाराम उम्र (51) वर्ष पता उपरोक्त, अभिषेक कन्याल पुत्र अखिलेश कन्याल उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, रोहित पुत्र राजकुमार उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, मोहित पुत्र राजकुमार उम्र (16) वर्ष पता उपरोक्त, संदीप पुत्र अनुसूया लाल उम्र (30) वर्ष शामिल हैं, दुर्घटना में लक्ष्मी देवी पत्नी कन्हैया लाल उम्र (50) वर्ष काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page