ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर नंदपुर गेरुआ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। कार सवार हल्द्वानी से रामनगर आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शवों को मोर्चरी भेज दिया।
रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर शुक्रवार की रात नंदपुर गेरुआ के समय अज्ञात वाहन ने कार संख्या यूके-4एबी-0874 में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शव को एंबुलेंस से मोर्चरी भेजा। बैलपड़ाव चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया मृतक नवाज खान (25) और सोनू उर्फ सन्नी (30) निवासी मंगल पड़ाव हल्द्वानी के रहने वाले थे। जबकि घायल मीनू, योगिता व रूपा की हालत गंभीर बनी हुई है। कार हल्द्वानी से रामनगर आ रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page