ख़बर शेयर करें -

रुड़की। रुड़की में गंगनहर पटरी मार्ग पर सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

 

हादसा कोतवाली रुड़की क्षेत्र में रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के समीप गंगनहर पटरी पर करीब 10.45 बजे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया ।

 

कोतवाली रुड़की के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page